Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

मैहर जिला के ग्राम पहाड़ी के सैकड़ों लोगों ने बसपा छोड़ थामा भीम आर्मी का दामन : एड. विक्रम सूर्यवंशी

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

मैहर,जिला मैहर अंतर्गत ग्राम पंचायत पहाड़ी में भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जिला मैहर के तत्वाधान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सूर्यवंशी उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट प्रदीप सूर्यवंशी (जिलाध्यक्ष, आसपा विधि प्रकोष्ठ मैहर) शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट धीरेंद्र साकेत ने की तथा मंच संचालन नागेंद्र चौधरी (जिलासचिव, मैहर) द्वारा किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए एड. विक्रम सूर्यवंशी ने “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मूलनिवासी 85% बहुजन समाज को संगठित कर सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करना समय की मांग है। उन्होंने युवाओं की 50% भागीदारी संगठन में सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी चन्द्रशेखर आज़ाद के हाथों को मजबूत करें और बहुजन समाज की आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक बुलंद करें।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पहाड़ी के सैकड़ों लोगों ने बसपा छोड़कर भीम आर्मी की सदस्यता ग्रहण की और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ग्राम कमेटी का गठन भी किया गया, जिसमें एड. धीरज चौधरी को सर्वसम्मति से ग्राम संयोजक नियुक्त किया गया।

सभा में अजय साकेत, कौशल प्रसाद साकेत, दशरथ प्रसाद साकेत, वीरेंद्र साकेत, शारदा कुमार चौधरी, शारदा प्रसाद चौधरी, विनोद कुमार साकेत, दिनेश साकेत, विजय साकेत, राम सिया साकेत, मुकेश कुमार साकेत, आशीष साकेत, सुग्रीव साकेत, निर्मल साकेत, अभय कुमार साकेत, राजाराम साकेत, अमन राकेश, अमन साकेत, राजकुमार साकेत, लकी चौधरी, रमेश चौधरी, प्रकाश साकेत, नागेश चौधरी, प्रदीप साकेत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button