Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धरसींवा

धरसीवा: कार्यकर्ताओं संग पहुंचे नितिन गौरीशंकर अग्रवाल, सीएम विष्णुदेव साय को दी बधाई

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से मोहम्मद उस्मान सैफी

धरसीवा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन के अवसर पर नितिन गौरीशंकर अग्रवाल कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना की।
कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और विकास का नया दौर प्रारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और संगठन पूरी निष्ठा से जनता की सेवा में जुटा है।
कार्यक्रम के दौरान आपसी संवाद, बधाई और शुभकामनाओं का सिलसिला चलता रहा, जिससे वातावरण उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहा।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button