Advertisement Carousel
Blog

सशक्त एप से मिली सफलता, चोरी की स्कूटी बरामद

Ad

Advertisements

सशक्त एप से मिली सफलता, चोरी की स्कूटी बरामद

Advertisements

जांजगीर-चांपा पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान बड़ी सफलता मिली है। सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने स्मार्ट तकनीक का उपयोग करते हुए चोरी की एक स्कूटी बरामद की है। सशक्त एप के माध्यम से की गई त्वरित जांच में वाहन चोरी का मामला सामने आया।

दिनांक 22 फरवरी 2026 को जारी जानकारी के अनुसार, 21 फरवरी की रात्रि गश्त के दौरान थाना सिटी कोतवाली जांजगीर के आरक्षक राजकमल ओगरे और सुरेश रत्नाकर नहरिया बाबा मंदिर के पास पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक स्कूटी क्रमांक CG13BC 2793 लावारिस हालत में खड़ी मिली।
संदेह होने पर पुलिस टीम ने मौके पर ही सशक्त एप के माध्यम से वाहन का विवरण चेक किया। जांच में पता चला कि उक्त स्कूटी के संबंध में जिला कोरबा के थाना सिविल लाइन कोरबा में अपराध क्रमांक 123/26 दिनांक 12 फरवरी 2026 को चोरी की रिपोर्ट दर्ज है।

इसके बाद पुलिस टीम ने स्कूटी को सुरक्षार्थ थाना सिटी कोतवाली लाकर संबंधित थाना सिविल लाइन कोरबा को सूचित किया। त्वरित कार्रवाई से वाहन को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।

अपराध नियंत्रण के लिए अब पुलिस स्मार्ट तकनीक का प्रभावी उपयोग कर रही है। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग द्वारा विकसित “सशक्त एप” चोरी के वाहनों की तलाश में बेहद कारगर साबित हो रहा है।

जांजगीर-चांपा पुलिस की यह कार्रवाई दर्शाती है कि तकनीक के बेहतर उपयोग से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। सशक्त एप के माध्यम से अब चोरी के वाहनों की तलाश और भी आसान और तेज हो गई है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button