Advertisement Carousel
Blog

उठाईगिरी का खुलासा: 3 दिन के भीतर आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार रुपये व मोटरसाइकिल बरामद

Ad

Advertisements


थाना जैजैपुर, जिला सक्ति (छत्तीसगढ़)

उठाईगिरी का खुलासा: 3 दिन के भीतर आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार रुपये व मोटरसाइकिल बरामद
जिला सक्ति के थाना जैजैपुर क्षेत्र में उठाईगिरी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए महज तीन दिवस के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी बुधेस्वर देवांगन, निवासी ग्राम ओडेकेरा, ने दिनांक 18 फरवरी 2026 को थाना जैजैपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सहकारी बैंक जैजैपुर से धान बिक्री की राशि 40,000 रुपये निकालकर अपने टीवीएस लूना वाहन से घर लौट रहा था। उक्त राशि को एक थैले में रखकर वाहन के हैंडल में लटका रखा था।
रास्ते में पेट्रोल पंप पर वाहन खड़ा कर बोतल में पेट्रोल लेने गया, इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से उसका पीछा करते हुए पहुंचे और लूना के हैंडल में लटके पैसों से भरा थैला लेकर फरार हो गए।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जैजैपुर में अपराध क्रमांक 62/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई तथा घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।
पुलिस अधीक्षक सक्ति प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना जैजैपुर पुलिस एवं साइबर टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।
जांच के दौरान आरोपी दीपक प्रधान (27 वर्ष), पिता पोतरस प्रधान, मूल निवासी दोषमनिया थाना कॉलिंगनगर जिला जाजपुर (उड़ीसा), वर्तमान पता ग्राम भीमखोज थाना भीमखोज जिला महासमुंद, को जैजैपुर क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में घूमते पाए जाने पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने एक अन्य साथी विजय एवं एक नाबालिग सहयोगी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

Advertisements
Advertisements


आरोपियों के कब्जे से उठाईगिरी की गई रकम में से 30,000 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की गई। आरोपी दीपक प्रधान एवं विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। शेष फरार आरोपी की तलाश जारी है।
उक्त कार्रवाई में साइबर प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह, थाना प्रभारी उप निरीक्षक जी.एस. राजपूत, सहायक उप निरीक्षक आर.एस. राठौर, प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार, आरक्षक अलेक्सियुस मिंज, गोपाल साहू, जय प्रकाश उरांव, संतोष मानिकपुरी एवं दिनेश पटेल का विशेष योगदान रहा।
पुलिस द्वारा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु सतत निगरानी एवं सख्त कार्रवाई जारी है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button