Advertisement Carousel
Blog

अवैध शराब बिक्री पर बेलगहना पुलिस का प्रहार, 24 लीटर महुआ शराब जब्त

Ad

Advertisements


चौकी बेलगहना, थाना कोटा, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

अवैध शराब बिक्री पर बेलगहना पुलिस का प्रहार, 24 लीटर महुआ शराब जब्त
बिलासपुर जिले के बेलगहना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 24 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब तथा नगद राशि जब्त की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा “चेतना अभियान” के तहत नशामुक्त समाज निर्माण एवं अवैध नशा कारोबार पर पूर्ण अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में दिनांक 22 फरवरी 2026 को कार्रवाई की गई।
मुखबिर की सूचना पर बेलगहना पुलिस ने ग्राम टेंगनमाड़ा करवा स्थित धान मंडी के पास घेराबंदी कर आरोपी सफीक खान (42 वर्ष), निवासी टेंगनमाड़ा करवा, चौकी बेलगहना, थाना कोटा को अवैध शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से दो अलग-अलग जरीकेन एवं बोतलों में कुल 24 लीटर महुआ शराब (कीमत लगभग 2400 रुपये) तथा शराब बिक्री से प्राप्त 200 रुपये नगद, कुल मशरूका कीमती 2600 रुपये, जब्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 00/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं।
उक्त कार्रवाई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हेमंत सिंह के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक नरेन्द्र कुमार पात्रे, आरक्षक धीरज जायसवाल एवं कौशल बिन्झवार के विशेष सहयोग से संपन्न हुई।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button