Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़ के अमेठी गांव में मराठा समाज ने छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति स्थापना की ….

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से लक्ष्मीनारायण लहरे

Advertisements

सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े ने की प्रतिमा का अनावरण
सारंगढ़ ।

Advertisements
Advertisements

सारंगढ़ जिला मुख्यालय के अमेठी गांव में आज दोपहर 03 बजे सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े के द्वारा छत्रपति शिवाजी का मूर्ति अनावरण किया गया । अतिथियों का स्वागत कीर्तन मंडली के द्वारा समाज के द्वारा किया गया ।
छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को हुआ था। आज 19 फरवरी 2026 है, इसलिए उनके जन्म को 396 वर्ष पूरे हो चुके हैं । उनकी जयंती के अवसर पर मूर्ति की स्थापना हुई । मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में समाज के लोग इक्कठे हुए थे । अमेठी गांव में मराठा समाज के लोग अधिकाधिक संख्या में निवासरत हैं ।
सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  संजय दुबे ,विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े , मराठा समाज के।प्रमुख शंभू राव मराठा , सहित समाजिक बंधु उपस्थित रहे । विधायक ने प्रथम छत्रपति शिवाजी की तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर मूर्ति का अनावरण किए ।  मराठा समाज अपने समाज को लेकर सक्रिय दिखे । अमेठी गांव में आने वाले समय में समाज अपने ईष्ट देवी तुलझा भवानी की मंदिर स्थापना कर अमेठी को अपने आस्था का केंद्र के रूप में स्थापित करेंगे ।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button