Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में साभर शिकार का खुलासा, वन विभाग ने 6 आरोपी किए गिरफ्तार

Ad

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – जिले में वन्यजीवों के अवैध शिकार के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साभर (जंगली हिरण) का शिकार करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें वन अमले ने त्वरित दबिश देकर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।

जानकारी के मुताबिक,सारंगढ़ के रेगालमुड़ा गांव क्षेत्र के जंगल मे रेगालमुड़ा के आरोपियों ने जंगल क्षेत्र में साभर का शिकार कर उसका मांस बांटने की तैयारी कर ली थी। मौके से शिकार और शिकार में इस्तेमाल किए गए हथियार, धारदार औजार और वन्यजीव के अवशेष बरामद किए गए हैं। वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संरक्षित वन्यजीवों के शिकार पर कड़ी सजा और जुर्माने का प्रावधान है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भी तलाश की जा रही है।

वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के वन्यजीव शिकार की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि वन संपदा और जैव विविधता की रक्षा की जा सके।

आरोपीगण – कैलाश पिता आसाराम रेगालमुड़ा

2. कौशल पिता आसाराम पटेल रेगालमुड़ा

3. ताराचंद पिता कैलाश पटेल रेगालमुड़ा
4. रामकुमार पिता भागीरथी पटेल रेगालमुड़ा
5. परसराम बरिहा पिता शोभाराम बरिहा रेगालमुड़ा
6. कार्तिकेश्वर सारथी पिता महेश राम सारथी रेगालमुड़ा

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button