Advertisement Carousel
Blog

Bilaspur में चाकू लहराकर पैसे मांगने वाला आरोपी गिरफ्तारसिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक धारदार चाकू जब्त

Ad

Advertisements

Bilaspur में चाकू लहराकर पैसे मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार
सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक धारदार चाकू जब्त
बिलासपुर,

Advertisements


सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में धारदार हथियार लहराकर लोगों से शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकू जब्त किया गया है।
मामले की जानकारी के अनुसार, प्रार्थी समीर खरे (17 वर्ष) निवासी पचरीघाट, जूना बिलासपुर ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 फरवरी 2026 की रात लगभग 8:15 बजे वह अपनी फर्नीचर दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था। उसी दौरान आरोपी सृजनेश शर्मा (26 वर्ष) निवासी पचरीघाट दुकान में पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने अपने पास रखे धारदार चाकू से डराना-धमकाना शुरू कर दिया।
प्रार्थी के अनुसार, आरोपी ने आकाश आहुजा से भी पैसे की मांग की तथा इंकार करने पर चाकू दिखाकर भयभीत किया। घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Rajnesh Singh (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक Gagan Kumar (भा.पु.से.) के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी और आरोपी सृजनेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया। जांच में आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
सिटी कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button