Advertisement Carousel
Blog

मनरेगा बचाओ संग्राम: कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय घेराव 17 फरवरी को जांजगीर-चांपा में कांग्रेस की रैली, दोपहर 1 बजे से होगा प्रदर्शन

Ad

Advertisements


जांजगीर-चांपा।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा मंगलवार 17 फरवरी को कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर 1 बजे जांजगीर-चांपा रोड स्थित मदनलाल के बंद पेट्रोल पंप के पास कांग्रेसजन एकत्रित होंगे। वहां से रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय तक मार्च किया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं के अनुसार यह प्रदर्शन केंद्र सरकार की कथित किसान एवं मजदूर विरोधी नीतियों तथा मनरेगा योजना में किए जा रहे बदलावों के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन का हिस्सा है। पार्टी का आरोप है कि भारत सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलकर “विकसित भारत गारंटी आजीविका मिशन ग्रामीण” किया जा रहा है, जो मूल भावना के विपरीत है।
कांग्रेस का कहना है कि योजना में राज्य को 40 प्रतिशत राशि देने के प्रावधान और कार्य चयन के अधिकार में बदलाव से स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने की प्रक्रिया प्रभावित होगी। इससे ग्रामीण मजदूरों को रोजगार मिलने में कठिनाई आएगी और पलायन की समस्या बढ़ सकती है।
पार्टी नेताओं ने कहा कि मनरेगा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण रोजगार गारंटी योजना रही है, जिसे कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही महात्मा गांधी के नाम को हटाना उनके ग्राम स्वराज एवं रामराज्य की अवधारणा के विपरीत बताया गया है।
कलेक्टर कार्यालय घेराव कार्यक्रम में चरणदास महंत, दीपक बैज, विजय जांगिड़ सहित जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, विधायक ब्यास कश्यप, राघवेंद्र कुमार सिंह, श्रीमती शेषराज हरवंश, बालेश्वर साहू तथा प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त समन्वयक विजय केशरवानी के शामिल होने की जानकारी दी गई है।
इसके अतिरिक्त कांग्रेस के सभी अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी, पार्षद, जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य, पंच-सरपंच, वरिष्ठ कांग्रेसजन और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया गया है।
कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां तेज हो गई हैं।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button