Advertisement Carousel
Blog

जनदर्शन में 75 आवेदनों की सुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश

Ad

Advertisements


जय ठाकुर कि रिपोर्ट जांजगीर-चांपा

Advertisements

जनदर्शन में 75 आवेदनों की सुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश
जांजगीर-चांपा
कलेक्टर  जन्मेजय महोबे के निर्देशन में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले भर से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं और मांगों पर गंभीरता से सुनवाई की गई। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर एवं डिप्टी कलेक्टर श्री शशि कुमार चौधरी ने उपस्थित होकर आमजनों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Advertisements


जनदर्शन में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से कुल 75 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व, प्रमाण पत्र, सीमांकन, नामांतरण एवं अभिलेख दुरुस्तीकरण से जुड़े प्रकरण प्रमुख रहे।
प्राप्त आवेदनों में तहसील सारागांव के ग्राम कड़ारी निवासी श्री साहेब लाल यादव द्वारा अभिलेख दुरुस्तीकरण, ग्राम कुम्हारीकला निवासी श्री अरूण कुमार गबेल द्वारा भूमि खाता विभाजन, तहसील शिवरीनारायण के ग्राम कांसा निवासी श्री मुस्कान भैना द्वारा जाति प्रमाण पत्र जारी करने, तहसील अकलतरा के ग्राम गढोला निवासी  गंगाराम कोशले द्वारा सीमांकन तथा तहसील चांपा के ग्राम गतवा निवासी श्री भोलाशंकर द्वारा फौती नामांतरण कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए गए।
अधिकारियों ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनदर्शन जैसे मंच निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किए जाते

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button