Advertisement Carousel
Blog

अकलतरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

अकलतरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

जांजगीर-चांपा
जिले में अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अकलतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 113 पाव देशी प्लेन शराब एवं 28.600 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक Vijay Kumar Pandey (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अकलतरा के मार्गदर्शन में थाना अकलतरा की टीम ने ग्राम परसाही नाला में रेड कार्रवाई की।

Advertisements


कार्रवाई के दौरान रामलाल जायसवाल निवासी परसाही नाला, थाना अकलतरा के कब्जे से 113 पाव देशी प्लेन शराब एवं प्लास्टिक झिल्ली में भरी 23.600 लीटर कच्ची महुआ शराब (कुल कीमत लगभग 13,760 रुपये) जब्त की गई। वहीं इतवारी भार्गव निवासी अकलतरा के कब्जे से 05 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब (कीमत 1,000 रुपये) बरामद की गई।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, उपनिरीक्षक बाबूलाल कोसरिया, प्रधान आरक्षक शरीफुद्दीन, आरक्षक गौकरण राय एवं शंकर यादव का सराहनीय योगदान रहा।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button