Advertisement Carousel
Blog

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार₹23 हजार नगद, 4 मोबाइल और 2 एटीएम कार्ड बरामद, लाखों के लेनदेन का खुलासा

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा।
जांजगीर चाम्पा पुलिस ने वर्ल्ड कप क्रिकेट के दौरान ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी नैला क्षेत्र में संयुक्त रेड कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई साइबर थाना और चौकी नैला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि नैला दर्रीपारा क्षेत्र में दो युवक मोबाइल के माध्यम से वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा आईडी बेचकर लोगों से रकम ले रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन खंगालने पर दो अलग-अलग ऑनलाइन सट्टा आईडी मिली, जिनमें लाखों रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ है। साथ ही कई व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ऑनलाइन रकम लेकर सट्टा खिलाने के साक्ष्य भी पाए गए हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
बरामदगी:
₹23,000 नगद
04 मोबाइल फोन
02 एटीएम कार्ड
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की है।
गिरफ्तार आरोपी:
सुमीत सिंह ठाकुर (25 वर्ष), निवासी नैला दर्रीपारा
प्रतीक मिश्रा (30 वर्ष), निवासी तिफरा, काली मंदिर के पीछे, वार्ड क्रमांक 12, बिलासपुर
इस कार्रवाई को विजय कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में क्रिकेट सट्टा खिलाने और खेलने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
छापेमार कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, चौकी प्रभारी भवानी सिंह चौहान सहित साइबर टीम एवं चौकी नैला स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button