Advertisement Carousel
Blog

बारात में नाचने के विवाद पर चाकू से हमला, फरार आरोपी समेत विधि से संघर्षरत बालक पकड़ा पूर्व में दो आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार, गंभीर धाराओं में कार्रवाई

Ad

Advertisements

बारात में नाचने के विवाद पर चाकू से हमला, फरार आरोपी समेत विधि से संघर्षरत बालक पकड़ा
पूर्व में दो आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार, गंभीर धाराओं में कार्रवाई
जांजगीर-चांपा
जांजगीर चांपा पुलिस ने थाना सारागांव क्षेत्र में बारात के दौरान हुए प्राणघातक हमले के मामले में फरार एक आरोपी एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इससे पूर्व प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार 10 फरवरी 2026 की शाम आहत गौरव बरेठ अपने दोस्तों के साथ ग्राम अफरीद में बारात कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान ग्राम बोरसी, पामगढ़ से आई दूसरी बारात के कुछ युवकों के साथ नाचने को लेकर विवाद हो गया। बताया जाता है कि नाचने से मना करने पर कहासुनी बढ़ी और आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया।
हमले में गौरव बरेठ एवं उनके साथी सागर बरेठ गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल गौरव बरेठ का कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष मृत्युकालीन कथन भी दर्ज कराया गया है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस टीम एवं वैज्ञानिक अधिकारी ने घटनास्थल ग्राम अफरीद अमहापारा पहुंचकर जांच की।
पूर्व में आरोपी अमर यादव एवं अमीर यादव, निवासी ग्राम बोरसी, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। वहीं फरार आरोपी सोमवीर उर्फ सुमबीर यादव (20 वर्ष), निवासी बोरसी पामगढ़, को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है।
आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 191(2), 191(3), 296 एवं 351(3) के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े, आरक्षक दीपक ठाकुर एवं दुर्गेश सहित थाना सारागांव पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button