Advertisement Carousel
Blog

–दो असामाजिक तत्व गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Ad

Advertisements


थाना रतनपुर पुलिस की कार्रवाई – दो असामाजिक तत्व गिरफ्तार, जेल भेजे गए
रतनपुर/बिलासपुर।
रतनपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
दिनांक 14 फरवरी 2026 को थाना रतनपुर पुलिस द्वारा पैदल पेट्रोलिंग एवं अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु रेड कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले दो व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी

Advertisements
Advertisements


आदित्य सोनी (25 वर्ष)
पिता – स्व. अजय सोनी
निवासी – गाँधीनगर, रतनपुर, थाना रतनपुर
हर्ष जैन (21 वर्ष)
पिता – सुरेन्द्र कुमार
निवासी – थानापारा, रतनपुर, जिला बिलासपुर
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 BNSS के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें सीटी मजिस्ट्रेट, बिलासपुर के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेशानुसार दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
थाना रतनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button