Advertisement Carousel
Blog

अवैध महुआ शराब पर पामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 108 लीटर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

अवैध महुआ शराब पर पामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 108 लीटर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
केटीएम ड्यूक मोटरसाइकिल भी जब्त, आबकारी एक्ट के तहत भेजे गए न्यायिक रिमांड पर
जांजगीर-चांपा,
जांजगीर-चांपा पुलिस के थाना पामगढ़ पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 108 लीटर शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त केटीएम ड्यूक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल से अवैध महुआ शराब बिक्री के उद्देश्य से परिवहन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना पामगढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 108 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹21,600 बताई गई है, बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी:

Advertisements
Advertisements


सुग्रीव गोंड (19 वर्ष)
जितेंद्र गोंड (25 वर्ष)
दोनों निवासी ग्राम सेमरिया, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा।
आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी सहित पुलिस टीम के प्रआर राजेश कोसले, आरक्षक भुवनेश्वर पटेल, राघवेंद्र लहरे, सरोज ओग्रे एवं विनोद मनहर की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button