Advertisement Carousel
CM विष्णु देव सायछत्तीसगढ़जशपुर नगर

आज विष्णुदेव साय का जशपुर दौरा | प्राण प्रतिष्ठा समारोह में होंगे शामिल

Ad
फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार
जशपुर जिले में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का महत्वपूर्ण आगमन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री जनपद पंचायत दुलदुला के ग्राम सीरिमकेला पहुंचकर नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होंगे।
Advertisements
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन और स्थानीय स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, मंच सज्जा तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा और श्रद्धालु शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button