Advertisement Carousel
Blog

हत्या प्रकरण में फरार आरोपी सहित 02 विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार

Ad

Advertisements

हत्या प्रकरण में फरार आरोपी सहित 02 विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार
घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटरसाइकिल बरामद, बीएनएस की धाराओं के तहत कार्रवाई
थाना शिवरीनारायण पुलिस ने हत्या के एक गंभीर मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक फरार आरोपी तथा दो विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम राजवीर अनंत (19 वर्ष), पिता अमित अनंत, निवासी राहौद, थाना शिवरीनारायण है। प्रकरण में अपराध क्रमांक 58/2026 के तहत धारा 103(1), 61(2) बीएनएस के अंतर्गत विधिवत कार्रवाई की गई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
मृतक राहुल चौहान, निवासी दर्रा, थाना भटगांव, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, शिवरीनारायण मेला देखने के बाद अपनी मौसी के घर ग्राम धरदेई गया था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार से उस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई तथा साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को पुरेना तालाब में फेंक दिया गया।
दिनांक 11.02.2026 को सूचना प्राप्त होते ही थाना शिवरीनारायण पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मर्ग जांच पंचनामा की कार्रवाई कर हत्या का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय द्वारा विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी चांपा श्री यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी राजवीर अनंत एवं दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मृतक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या करना तथा शव को छिपाने की नीयत से तालाब में फेंकना स्वीकार किया। प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
सराहनीय योगदान
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव (थाना प्रभारी, शिवरीनारायण), उपनिरीक्षक सत्यम चौहान (प्रभारी, पुलिस सहायता केन्द्र राहौद), आर.पी. बघेल, प्रधान आरक्षक विरेन्द्र टंडन, सुधीर साहू, तारिकेश पाण्डेय, जगदीश, आरक्षक प्रवीण साहू, शिव कुमार कश्यप, बेदराम पटेल, आनंद साण्डे, रामगोपाल भारती, दिनेश चौहान, यशवंत पाटले एवं थाना शिवरीनारायण स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
जांजगीर–चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button