Advertisement Carousel
Blog

पुलिस महानिरीक्षक ने ली जिले की कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठकअपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के निराकरण एवं सामुदायिक पुलिसिंग पर दिया विशेष जोर

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा
पुलिस महानिरीक्षक ने ली जिले की कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक
अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के निराकरण एवं सामुदायिक पुलिसिंग पर दिया विशेष जोर
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर रामगोपाल गर्ग द्वारा शुक्रवार को जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements


बैठक के दौरान जिले की कानून-व्यवस्था की स्थिति का समग्र मूल्यांकन किया गया। विगत अवधि में दर्ज अपराधों, गंभीर एवं संवेदनशील प्रकरणों, लंबित अपराधों की विवेचना की प्रगति तथा चालानी कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। चोरी, लूट, नकबजनी, मारपीट, महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध तथा अवैध शराब एवं नशे के कारोबार से संबंधित मामलों पर विशेष चर्चा की गई।
पुलिस महानिरीक्षक ने निर्देशित किया कि फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की प्राथमिकता के आधार पर पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। पुराने लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए।
अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित जांच, चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष निगरानी तथा बीट प्रणाली को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने, आमजन से बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित करने, शिकायतों के त्वरित निराकरण तथा सोशल मीडिया के माध्यम से फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक के अंत में पुलिस महानिरीक्षक ने अधिकारियों को अनुशासन, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कानून-व्यवस्था बनाए रखने और परिणामोन्मुखी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में एसडीओपी चांपा श्री यदुमणि सिदार, डीएसपी मुख्यालय श्री विजय पैकरा, एसडीओपी अकलतरा श्री प्रदीप कुमार सोरी, सीएसपी जांजगीर सुश्री योगिताबाली खापर्डे, डीएसपी अजाक सुश्री सतरूपा तारम सहित सभी थाना प्रभारी उपस्थित

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button