Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़ में दर्दनाक हादसा ओवरलोड हाईवा ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, एक की मौत

Ad

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ शहर में दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। गढ़ चौक के पास एक ओवरलोड फ्लाई ऐश हाईवा ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया।

Advertisements
Advertisements

हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है। तीसरा युवक बाल-बाल बच गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई।

Advertisements

मृतक की पहचान ग्राम जेवरा निवासी पवन निराला के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ओवरलोड हाईवा को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों ने ओवरलोड वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की मांग की है ताकि इस तरह के हादसों पर रोक लगाई जा सके।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button