Advertisement Carousel
Blog

धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 2 हथियार जब्त

Ad

Advertisements

धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 2 हथियार जब्त

Advertisements

जांजगीर-चांपा जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले असामाजिक तत्वों पर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लहराकर आम लोगों को भयभीत कर रहे थे। पुलिस टीम ने गंभीर घटना घटित होने से पहले ही दोनों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—

Advertisements


दिनेश राठौर (30 वर्ष), पिता छोटे लाल राठौर, निवासी नेताजी चौक जांजगीर
सूरज राठौर (28 वर्ष), पिता राजेंद्र राठौर, निवासी पुरानी बस्ती जांजगीर
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02 नग धारदार हथियार जब्त किए हैं। दोनों के विरुद्ध पृथक-पृथक आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (भापुसे) के निर्देश पर की गई। पूर्व में आयोजित थाना प्रभारियों की बैठक में एसपी द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कश्यप, सीएसपी कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर निकली थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दोनों आरोपियों को पकड़ा और हथियार जब्त किए।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता, प्रधान आरक्षक राकेश राठौर, राकेश तिवारी, प्रकाश चंद्र राठौर, आरक्षक विनोद राठौर, नितेश विश्वकर्मा, शंकर राजपूत एवं दिलीप सिंह का विशेष योगदान रहा।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button