Advertisement Carousel
CM विष्णु देव सायछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात | पत्थलगांव रेस्ट हाउस उन्नयन के लिए 95 लाख से अधिक स्वीकृत

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

Advertisements

जशपुरनगर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पत्थलगांव क्षेत्र को एक और बड़ी सौगात दी है।मुख्यमंत्री ने रेस्ट हाउस के उन्नयन कार्य के लिए 95 लाख 10 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

Advertisements
Advertisements

इस स्वीकृति से रेस्ट हाउस की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा तथा आगंतुकों और अधिकारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पत्थलगांव के किलकिलेश्वर धाम के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों की मांग पर रेस्ट हाउस के उन्नयन की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने अपनी घोषणा को पूरा करते हुए रेस्ट हाउस उन्नयन कार्य के लिए राशि स्वीकृत कर दी है।
रेस्ट हाउस के उन्नयन से क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं शासकीय कार्यों से जुड़े अधिकारियों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही इससे पत्थलगांव क्षेत्र में पर्यटन और विकास गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं का त्वरित क्रियान्वयन प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button