Advertisement Carousel
Blog

मुलमुला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई7 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

मुलमुला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
7 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

जांजगीर-चांपा

अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मुलमुला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जांजगीर श्री प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना मुलमुला पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बनाहिल में अवैध महुआ शराब बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी सतबाई गोंड (25 वर्ष), निवासी बनाहिल, थाना मुलमुला को पकड़ा। उसके कब्जे से 7 लीटर देसी कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 1,400 रुपये है, बरामद की गई।
आरोपिया के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल, प्रधान आरक्षक राजमणी द्विवेदी, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, आरक्षक मनभावन पटेल, गोपेश्वर पटेल एवं महिला आरक्षक मालती लहरे का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button