Advertisement Carousel
Blog

बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर केंद्राध्यक्षों का प्रशिक्षण संपन्नविद्यार्थियों की काउंसलिंग एवं मनोबल बढ़ाने के निर्देश

Ad

Advertisements

बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर केंद्राध्यक्षों का प्रशिक्षण संपन्न
विद्यार्थियों की काउंसलिंग एवं मनोबल बढ़ाने के निर्देश

Advertisements

जांजगीर-चांपा

Advertisements

कक्षा 10वीं एवं 12वीं की आगामी बोर्ड परीक्षाओं के सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के उद्देश्य से जिले में केंद्राध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने की।
बैठक में कलेक्टर ने परीक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि गोपनीयता, अनुशासन एवं पारदर्शिता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।


कलेक्टर  महोबे ने परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय तथा परीक्षार्थियों को समय से पूर्व सुव्यवस्थित बैठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्राध्यक्ष परीक्षा अवधि के दौरान अनिवार्य रूप से केंद्र में उपस्थित रहेंगे। साथ ही पर्यवेक्षकों को विद्यार्थियों से अनावश्यक बातचीत से बचने तथा परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन लेकर प्रवेश न करने के निर्देश दिए गए।
जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यार्थियों की काउंसलिंग कर परीक्षा के भय को दूर करने तथा आदर्श प्रश्नपत्रों का अधिकाधिक अभ्यास कराने के निर्देश दिए गए, ताकि वार्षिक परीक्षा से पूर्व उनकी तैयारी सुदृढ़ हो सके और उनका मनोबल बढ़े।
आधार कार्ड शिविर एवं अपार आईडी पर जोर
बैठक में विद्यालयों में आधार कार्ड शिविर आयोजित कर प्राथमिकता के साथ लंबित कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्यार्थियों के अपार आईडी निर्माण की समीक्षा कर शेष पंजीयन शीघ्र पूर्ण कराने तथा नाम अथवा अन्य विवरण में त्रुटियों का त्वरित सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार सिन्हा ने माध्यमिक शिक्षा मंडल से प्राप्त प्रशिक्षण बिंदुओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं केंद्राध्यक्ष उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button