Advertisement Carousel
Blog

3752 नशीली कैप्सूल के साथ दो युवक गिरफ्तार

Ad

Advertisements

3752 नशीली कैप्सूल के साथ दो युवक गिरफ्तार

Advertisements

नशीली कैप्सूल की अवैध बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा, 11 फरवरी 2026। सायबर टीम एवं थाना चांपा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से नशीली कैप्सूल की बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नशीली कैप्सूल, मोटर साइकिल, मोबाइल फोन एवं नगद राशि जब्त की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति काले रंग की पल्सर मोटर साइकिल से कोरबा की ओर से कोसमंदा गांव की तरफ आ रहे हैं और उनके पास भारी मात्रा में नशीली कैप्सूल है। सूचना पर पुलिस ने कोसमंदा रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रामकिशोर कश्यप एवं प्रदीप पटेल बताया।

Advertisements


तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 469 स्ट्रिप, प्रत्येक स्ट्रिप में 8-8 नग, कुल 3,752 नग नशीली कैप्सूल (कीमत लगभग 34,813 रुपये) बरामद की गई। साथ ही घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर साइकिल (क्रमांक CG 11 BM 2797), दो मोबाइल फोन एवं 200 रुपये नगद भी जब्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों में रामकिशोर कश्यप (20 वर्ष), निवासी कोसमंदा, थाना चांपा एवं प्रदीप पटेल (20 वर्ष), निवासी बुदेली, चौकी रजगामार, जिला कोरबा शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 58/26 धारा 21(सी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, सायबर प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, एएसआई विवेक सिंह, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्र, आरक्षक माखन साहू, रोहित कहरा तथा सउनि भुनेश्वर राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button