Advertisement Carousel
Blog

युवक पर धारदार हथियार से वार, गांव में फैली दहशत

Ad

Advertisements

युवक पर धारदार हथियार से वार, गांव में फैली दहशत

Advertisements

कोसमंदा में चाकूबाजी, 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल
चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि के बीच चांपा से लगे ग्राम कोसमंदा में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। घटना में 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका निजी अस्पताल में उपचार जारी है।

Advertisements


प्राप्त जानकारी के अनुसार कोसमंदा निवासी वेदान्त राठौर (22 वर्ष) पर बीती रात अज्ञात व्यक्तियों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए चांपा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों के नाम सामने आने की संभावना है।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button