Advertisement Carousel
Blog

तीन दिवसीय लोक महोत्सव की शुरुआत, हाईस्कूल मैदान में उमड़ा जनसैलाब

Ad

Advertisements

तीन दिवसीय लोक महोत्सव की शुरुआत, हाईस्कूल मैदान में उमड़ा जनसैलाब

Advertisements

तीन दिवसीय जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला का भव्य शुभारंभ

Advertisements


जांजगीर-चांपा,के हाईस्कूल मैदान में तीन दिवसीय जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का दीप प्रज्ज्वलन कर भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, किसानों एवं आमजन की बड़ी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में जांजगीर विधायक ब्यास कश्यप, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका जांजगीर अध्यक्ष रेखा देवा गढ़ेवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू, गुलाब चंदेल, अमर सुल्तानिया, इंजी. रवि पांडेय, श्रीमती नंदनी रजवाड़े, पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, देवेश सिंह, हितेश यादव, अरमान खान सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर आर.के. तंबोली, संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


उद्घाटन अवसर पर विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला ने जांजगीर-चांपा को विशिष्ट पहचान और गौरव दिलाया है। कृषि मेले के माध्यम से किसानों को नई तकनीकों एवं उन्नत कृषि विधियों की जानकारी मिल रही है, जिससे उत्पादन में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र आर्थिक रूप से सशक्त हुआ है।
जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने इसे जिले की संस्कृति और परंपरा को सहेजने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले ने कहा कि जिले में लगभग 90 प्रतिशत क्षेत्र सिंचित है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष रेखा देवा गढ़ेवाल एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने भी आयोजन को जिले की गौरवशाली परंपरा से जोड़ते हुए इसकी सराहना की।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि यह महोत्सव जिले की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और कृषि नवाचार का संगम है। मेला न केवल सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का मंच है, बल्कि कृषि तकनीक, उन्नत यंत्रों एवं नवाचारों की प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को नई दिशा भी प्रदान करता है। विभागीय स्टॉलों के जरिए शासकीय योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई जा रही है।


महोत्सव के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र में कृषक संगोष्ठी एवं कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसमें किसानों को आधुनिक खेती, उन्नत बीज, जैविक खेती एवं फसल संरक्षण संबंधी जानकारी दी गई। सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों एवं छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रस्तुति देने वाले कलाकारों एवं विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया।
मेला परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासकीय योजनाओं, नवाचारों एवं विकास कार्यों की जानकारी प्रदर्शित की गई। आयोजन के प्रति जिलेवासियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button