Advertisement Carousel
Blog

शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
जांजगीर-चांपा। शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर मना करने पर गाली-गलौज, धमकी एवं मारपीट कर चोट पहुंचाने के मामले में थाना बलौदा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 119(1), 296, 351(2), 115(2) एवं 3(5) के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Advertisements


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी निकेश कुमार सुमन, निवासी ग्राम बुचीहरदी थाना बलौदा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 06 फरवरी 2026 को दोपहर के समय गांव के गोपी पाटले एवं जग्गू पाटले उसके पास पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगे। प्रार्थी द्वारा पैसे न होने की बात कहने पर दोनों आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट कर उसे चोट पहुंचाई।
प्रकरण की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गोपी पाटले पिता हीरालाल पाटले उम्र 30 वर्ष एवं जग्गू पाटले पिता हीरालाल पाटले उम्र 24 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम बुचीहरदी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक प्रतिभा राठौर, आरक्षक रज्जू रात्रे, प्रहलाद कश्यप एवं संदीप सोनंत का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button