Advertisement Carousel
Blog

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभआत्मानंद विद्यालय बलौदा से शुरू हुआ सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम

Ad

Advertisements

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ
आत्मानंद विद्यालय बलौदा से शुरू हुआ सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम

Advertisements

जांजगीर-चांपा

Advertisements


कलेक्टर  जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में सामूहिक दवा सेवन अभियान का शुभारंभ विकासखंड बलौदा स्थित आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से किया गया। इस अवसर पर फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के स्थायी उन्मूलन हेतु आमजन को दवा सेवन कराने का आह्वान किया गया।
अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले में 686 दवा प्रशासक, 69 पर्यवेक्षक, 08 द्वितीय पर्यवेक्षक तथा 02 रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है। अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की आपात या विपरीत स्थिति से निपटने के लिए रैपिड रिस्पांस टीमें त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगी।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि यह विशेष अभियान तीन चरणों में संचालित किया जाएगा। प्रथम चरण के अंतर्गत 10 से 12 फरवरी 2026 तक स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में बूथ लगाकर पात्र व्यक्तियों को दवा सेवन कराया जाएगा। द्वितीय चरण में 13 से 22 फरवरी 2026 तक दवा प्रशासक घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाएंगे। वहीं तृतीय चरण में 23 से 25 फरवरी 2026 तक मॉप-अप राउंड आयोजित कर अभियान के दौरान छूटे हुए व्यक्तियों को दवा सेवन कराया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं और दवा का सेवन अवश्य करें, ताकि जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सके।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button