Advertisement Carousel
Blog

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 141 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

Ad

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअली दिया नवदंपत्तियों को आशीर्वाद

Advertisements

Advertisements

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 141 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअली दिया नवदंपत्तियों को आशीर्वाद

जांजगीर-चांपा

Advertisements

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जिले में भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 141 पात्र जोड़ों का पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया गया।
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए तथा वर्चुअली जुड़कर जिले के सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने नवदंपत्तियों के सुखद, समृद्ध एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान विवाह स्थल पर बारात निकाली गई, जिसमें जनप्रतिनिधि एवं अतिथिगण शामिल हुए और नवविवाहित जोड़ों को शुभाशीष प्रदान किया। संपूर्ण आयोजन सामाजिक समरसता, सादगी एवं पारंपरिक सांस्कृतिक मूल्यों का प्रतीक रहा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अनिता अग्रवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा से अतिथियों को अवगत कराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य कन्या को सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक स्वीकृति प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि कन्या दान की वस्तु नहीं है, बल्कि वह समाज की सशक्त धरोहर है। योजना के माध्यम से कन्या जन्मोत्सव को प्रोत्साहन, सामाजिक एकता को मजबूती और नवदंपत्तियों को आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया तथा उपस्थित सभी लोगों को ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ और बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर विधायक जांजगीर-चांपा  ब्यास कश्यप, पूर्व सांसद  कमला देवी पाटले, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता मिरी, जिला पंचायत सदस्य  उमा राजेंद्र राठौर,  राजकुमार साहू, जनपद पंचायत नवागढ़ अध्यक्ष  शांता मनमोहन कश्यप,  नंदिनी राजवाड़े,  अमर सुल्तानिया, इंजी. रवि पांडेय,  रजनी सत्तू साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button