Advertisement Carousel
Blog

मनरेगा कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशनिर्माण स्थलों पर अनिवार्य रूप से लगाए जाएं पूर्णता प्रमाण पत्र – कलेक्टरपीएम आवास निर्माण में तेजी लाने के निर्देश विकसित भारत जी राम जी योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर

Ad

Advertisements

मनरेगा कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश
निर्माण स्थलों पर अनिवार्य रूप से लगाए जाएं पूर्णता प्रमाण पत्र – कलेक्टर
पीएम आवास निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
विकसित भारत जी राम जी योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर

Advertisements

जांजगीर-चांपा
कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
कलेक्टर  महोबे ने मनरेगा अंतर्गत संचालित समस्त निर्माण कार्यों में कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी निर्माण कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं निर्धारित 15 मार्च 2026 की समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गुणवत्ता से समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।
कलेक्टर ने निर्माण कार्यों के दौरान नियमित निरीक्षण कर प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के साथ-साथ स्थायी एवं उपयोगी परिसंपत्तियों का निर्माण किया जाना चाहिए। गुणवत्ता परीक्षण हेतु तकनीकी अमले को सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही जल संरक्षण, कृषि एवं आजीविका से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ करने तथा जनभागीदारी से सोखता गड्ढा निर्माण के निर्देश भी दिए।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने लंबे समय से अप्रारंभ आवास कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने, निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देने एवं निर्धारित समय-सीमा में आवास पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा अंतर्गत पंजीकृत समस्त श्रमिकों का ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने पर भी जोर दिया।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक पात्र परिवार को समय पर पक्का आवास उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवास निर्माण में आ रही सभी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
कलेक्टर  महोबे ने विकसित भारत जी राम जी योजना के प्रभावी प्रचार-प्रसार के निर्देश देते हुए कहा कि योजना की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर सूचना-शिक्षा-संचार (आईईसी) गतिविधियां आयोजित की जाएं, जिससे आमजन योजना से लाभान्वित हो सकें।
बैठक में जनपद पंचायत सीईओ, प्रभारी सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा, जिला समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना, जनपद स्तर के अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button