Advertisement Carousel
Blog

दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल सक्ती पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को दबिश देकर किया गिरफ्तार

Ad

Advertisements

दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
सक्ती पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को दबिश देकर किया गिरफ्तार

Advertisements

सक्ती

थाना सक्ती पुलिस ने दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 477/2025 अंतर्गत धारा 64(1), 115(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता द्वारा थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 17 दिसंबर 2025 को शाम लगभग 4:30 से 5:00 बजे के मध्य आरोपी मनमोहन जायसवाल द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के दौरान पीड़िता की बहू द्वारा बीच-बचाव किए जाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर चोट पहुंचाई तथा मौके से फरार हो गया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। महिला संबंधी गंभीर अपराध को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सक्ती  प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पंकज पटेल (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा (रा.पु.से.) के निर्देशन में आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी।
दिनांक 10 फरवरी 2026 को आरोपी के उसके निवास स्थान ग्राम जोंगरा में होने की सूचना पर थाना सक्ती पुलिस द्वारा घेराबंदी कर दबिश दी गई। इस दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे मौके पर ही पकड़कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।
आरोपी मनमोहन जायसवाल पिता बाबूलाल जायसवाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम जोंगरा, थाना एवं जिला सक्ती को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक  लखन लाल पटेल, थाना प्रभारी सक्ती के नेतृत्व में उप निरीक्षक  नीलमणी कुसुम,  यादराम चन्द्रा, महासिंह सिदार एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button