Advertisement Carousel
Blog

दहेज प्रताड़ना से आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पति सहित सास-ससुर गिरफ्तार

Ad

Advertisements

दहेज प्रताड़ना से आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पति सहित सास-ससुर गिरफ्तार

Advertisements

जांजगीर-चांपा। दहेज के नाम पर नवविवाहिता को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पति सहित सास-ससुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80 एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Advertisements


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका श्रीमती जागृति श्रीवास, निवासी ग्राम नरियरा थाना मुलमुला का विवाह वर्ष 2024 में महेश कुमार श्रीवास के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह के प्रारंभिक एक माह तक स्थिति सामान्य रही, इसके पश्चात दहेज में कम सामान लाने की बात को लेकर मृतिका को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि पति द्वारा मारपीट कर शारीरिक प्रताड़ना दी जाती थी तथा सास-ससुर द्वारा लगातार गाली-गलौज की जाती थी।
दिनांक 08 दिसंबर 2025 को प्रताड़ना से त्रस्त होकर मृतिका ने अपने घर में रखे जूरा नामक कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर अवस्था में उसे उपचार हेतु सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतिका के नवविवाहिता होने के कारण कार्यपालिक दंडाधिकारी द्वारा शव पंचनामा की कार्रवाई की गई एवं परिजनों के कथन दर्ज किए गए।
मर्ग जांच में यह तथ्य सामने आया कि पति महेश श्रीवास, सास राजकुमारी श्रीवास एवं ससुर अशोक कुमार श्रीवास द्वारा लगातार दहेज को लेकर मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही थी, जिससे तंग आकर मृतिका ने आत्मघाती कदम उठाया। इसके आधार पर थाना मुलमुला में मर्ग क्रमांक 03/2026 धारा 194 BNS पंजीबद्ध कर जांच की गई। जांच उपरांत अपराध क्रमांक 36/2025 धारा 80, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी अकलतरा श्री प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों को दिनांक 10 फरवरी 2026 को ग्राम नरियरा से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अपराध स्वीकार किए जाने पर तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी, थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, आरक्षक मालती लहरे सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button