Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

जशपुरनगर :- शहर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन भी श्रीहरि कीर्तन भवन में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक करुणा शंकर महाराज ने अपने मधुर वाणी और संगीतमय शैली में भक्त प्रह्लाद की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

Advertisements
Advertisements

कथावाचक करुणा शंकर महाराज ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा मानव जीवन को सत्य, धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं केवल कथा नहीं बल्कि जीवन जीने की कला हैं, जो मनुष्य को अहंकार, लोभ और मोह से दूर करती हैं।

Advertisements

भजनों पर झूमे श्रद्धालु

कथा के दौरान संगीतमय भजनों और कीर्तन से पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा।  आचार्य के भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिनकी भक्ति और आस्था देखते ही बन रही थी।
  कथा के बाद हुआ प्रसाद वितरण
दूसरे दिन की कथा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया।
  आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
उल्लेखनीय है कि यह सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा 11 फरवरी तक प्रतिदिन श्रीहरि कीर्तन भवन में आयोजित की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button