Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

युवामोर्चा जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव को लोग अपना बेटा क्यों मानते, राजा नहीं देखिये

Ad
फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार
कुनकुरी में युवामोर्चा जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव का भव्य स्वागत
Advertisements
कुनकुरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव के नगर आगमन पर युवामोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा। जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और आतिशबाजी कर खुशी जताई गई।
स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने विजय आदित्य सिंह जूदेव को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।
कार्यक्रम के दौरान उनकी सादगी और सहज व्यवहार ने लोगों का दिल जीत लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यही कारण है कि वे उन्हें केवल “राजा” नहीं बल्कि अपना बेटा मानते हैं।
युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा युवाओं को नई दिशा मिलेगी।
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button