Advertisement Carousel
मध्यप्रदेश

जागरूकता कार्यक्रम: शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल अमदरा

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

मैहर — पुलिस द्वारा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल अमदरा में अध्ययनरत बालिकाओं के लिए जागरूकता  कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर ने बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं जिज्ञासाएं जानीं तथा शिक्षा के महत्व पर  प्रकाश डाला। उन्होंने बालिकाओं को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर पढ़ाई पर फोकस बनाए रखने, आत्मविश्वास विकसित करने एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बालिकाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं सुरक्षित भविष्य प्रदान करती है। उन्होंने बालिकाओं को अपने लक्ष्य तय कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

निरीक्षक के पी त्रिपाठी एवम उपनिरीक्षक लक्ष्मी बागरी द्वारा बालिकाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराधों से बचाव, मानव दुर्व्यपार, बाल विवाह, बाल एवम किशोर मजदूरी के संबंध में जागरूक किया गया।  उन्होंने किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में तुरंत परिजनों, शिक्षकों अथवा पुलिस को सूचित करने की समझाइश दी।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं से यह भी जानकारी ली गई कि रास्ते में आते-जाते अथवा विद्यालय परिसर, विद्यालय के बाहर असामाजिक तत्वों द्वारा उन्हें किसी प्रकार से परेशान तो नहीं किया जा रहा है।

कार्यक्रम में  विद्यालय के प्राचार्य श्री पवन यादव, विद्यालय स्टाफ एवं थाना अमदरा का स्टाफ उपस्थित रहा।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button