Advertisement Carousel
मध्यप्रदेश

मैहर पुलिस ने 3 दिन में सुलझाई अंधी हत्या, जमीन विवाद में नाती ही निकला कातिल

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

मृतिका का पारिवारिक नाती ही निकला आरोपी

जमीनी विवाद में सिर पर सिलौंटी पटककर हत्या करने वाला आरोपी 03 दिवस में गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements

पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ चंचल नागर एवम एसडीओपी अमरपाटन श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी ताला निरीक्षक महेंद्र मिश्रा द्वारा अपराध क्रमांक 39/26 धारा 103(1), 333 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत घटित हत्या के अंधे मामले की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।

Advertisements

विवरण दिनांक 01.02.2026 को ग्राम धतुई में मर्ग की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की गई। सूचनाकर्ता श्रीमती मानवती अग्निहोत्री द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी रिश्तेदार श्रीमती गीता अग्निहोत्री (उम्र 71 वर्ष) की सिर में सिलौंटी पटककर हत्या कर दी गई है। सूचना पर देहाती मर्ग कायम कर शव पंचनामा एवं पीएम की कार्यवाही की गई तथा मौके पर ही देहाती नालिसी पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक मैहर एवं एसडीओपी अमरपाटन द्वारा निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में एफएसएल टीम एवं फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य जप्त किए गए एवं साक्षियों के कथन लेखबद्ध किए गए।विवेचना के दौरान जमीनी विवाद को लेकर मृतिका के नाती से पूर्व में विवाद की जानकारी सामने आई। मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदिग्ध राजकुमार उर्फ मिसरा अग्निहोत्री (उम्र 22 वर्ष) को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपराध स्वीकार किया।
आरोपी द्वारा बताया गया कि जमीनी विवाद से नाराजगी के कारण  दिनांक 31.01.2026 को सुबह लगभग 07:30 बजे मृतिका के घर में घुसकर सिलौंटी से सिर पर वार कर हत्या की तथा मृतिका के पैरों से चांदी की पायल एवं हाथ की अंगूठी निकालकर फरार हो गया। आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर चांदी की पायल, अंगूठी एवं घटना के समय पहने कपड़े जप्त किए गए।
आरोपी राजकुमार उर्फ मिसरा अग्निहोत्री पिता विनोद उर्फ दिनेश अग्निहोत्री, निवासी ग्राम धतुई, थाना ताला, जिला मैहर को गिरफ्तार किया गया है। जिसे आवश्यक विवेचना कार्यवाही के बाद न्यायालय पेश किया जाएगा।

जप्ती– 1.मृतिका की चांदी की एक जोड़ी पायल व एक नग अंगूठी
2. आरोपी के रक्तरंजित कपड़े

नाम गिरफ्तारशुदा आरोपी राजकुमार उर्फ मिसरा अग्निहोत्री पिता विनोद उर्फ दिनेश अग्निहोत्री उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम धतुई थाना ताला जिला मैहर (म.प्र.)

सराहनीय भूमिका  निरी. महेन्द्र कुमार मिश्रा थाना प्रभारी ताला, उनि नागेश्वर मिश्रा, सउनि. समयलाल ठकुरिया, सउनि. रामावतार रावत, प्र.आर. राकेश मिश्रा, प्र.आर. पंकज मिश्रा, प्र.आर. चा. भरत केशरी, प्र.आर. चंदन शुक्ला, प्र.आर. संजय तिवारी, आर. संतोष द्विवेदी, आर. जितेन्द्र दुबे, आर. नागेन्द्र यादव, सै. कमलेन्द्र सिंह थाना ताला ,डा. महेंद्र सिंह , उप निरी. अजीत सिंह एवम सायबर सेल  की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button