Advertisement Carousel
Blog

अवैध रेत गतिविधियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 01 जेसीबी व 04 हाईवा जब्त

Ad

Advertisements

अवैध रेत गतिविधियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 01 जेसीबी व 04 हाईवा जब्त

Advertisements

जांजगीर-चांपा

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम पिपरदा-पुछेली रेत खदान क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मौके पर खनिज रेत का अवैध उत्खनन, लोडिंग एवं परिवहन करते हुए 01 जेसीबी एक्सकेवेटर मशीन एवं 04 हाईवा वाहन संलग्न पाए गए। खनिज अधिकारी के अनुसार, कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन को जब्त कर पुलिस थाना बम्हनीडीह की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया है, वहीं हाईवा वाहनों पर नियमानुसार नोटिस चस्पा किया गया। मामले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। दर्ज प्रकरण में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नियमों के अनुसार संबंधित वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button