Advertisement Carousel
Blog

10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
सारागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Advertisements

जांजगीर-चांपा

पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सारागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सारागांव क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी राकेश कर्ष पिता हरिसरण कर्ष (उम्र 40 वर्ष), निवासी सारागांव को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

Advertisements


बरामदगी के पश्चात आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी (थाना प्रभारी सारागांव), प्रधान आरक्षक महेश केवट, आरक्षक दीपक सिंह, आरक्षक गोवर्धन टाइगर एवं महिला आरक्षक ममता पटेल का विशेष योगदान रहा।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button