Advertisement Carousel
Blog

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत7 फरवरी को जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

Ad

Advertisements

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत
7 फरवरी को जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

Advertisements

सक्ति

विद्यार्थियों को शासकीय सेवाओं की तैयारी के प्रति प्रारंभिक स्तर पर मार्गदर्शन प्रदान करने एवं उन्हें वैकल्पिक करियर विकल्पों से अवगत कराने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सक्ती द्वारा ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
यह प्रतियोगिता दिनांक 07 फरवरी 2026 को जिले के समस्त हायर सेकेंडरी विद्यालयों में आयोजित की जाएगी। इस आयोजन में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी भाग लेंगे। वर्तमान में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में संलग्न होने के कारण इस वर्ष उन्हें प्रतियोगिता से पृथक रखा गया है।
महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि देश में प्रतिवर्ष एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, पीएससी, व्यापम सहित विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में शासकीय पदों पर भर्ती की जाती है, जिनकी प्रतियोगी परीक्षाओं का पाठ्यक्रम मुख्य रूप से सामान्य ज्ञान, बौद्धिक योग्यता, गणित एवं अंग्रेजी भाषा पर आधारित होता है। यदि विद्यार्थी माध्यमिक स्तर से ही इन विषयों की तैयारी प्रारंभ करें, तो शासकीय सेवा में चयन की संभावना बढ़ जाती है।
प्रतियोगिता में सामान्य अध्ययन, रीजनिंग, गणित, अंग्रेजी भाषा तथा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सुधाकर बोदले ने जानकारी दी कि सक्ती जिले के 135 शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालयों में कक्षा 9वीं के लगभग 8,000 एवं कक्षा 11वीं के लगभग 5,000 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इस प्रकार कुल 13,000 विद्यार्थियों के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जिला स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button