Advertisement Carousel
Blog

नवागांव रेत खदान क्षेत्र से 02 चैन माउंटेन मशीन जब्त

Ad

Advertisements

अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई
नवागांव रेत खदान क्षेत्र से 02 चैन माउंटेन मशीन जब्त

Advertisements


जांजगीर-चांपा
कलेक्टर  जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज के अवैध उत्खनन पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम नवागांव स्थित रेत खदान क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाया गया।
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान मौके पर खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं लोडिंग में संलिप्त 02 चैन माउंटेन मशीनें पाई गईं। कार्रवाई के दौरान मशीनों के चालक एवं मालिक मौके से फरार पाए गए, जिसके चलते दोनों मशीनों को लावारिस अवस्था में जब्त कर सील कर दिया गया है।
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा निरंतर जांच कर कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन अथवा भंडारण में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही नियमानुसार संबंधित वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि खनिज संसाधनों के संरक्षण में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना प्रशासन को दें।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button