Advertisement Carousel
Blog

डीजल चोरी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

डीजल चोरी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
बलौदा पुलिस की कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Advertisements

जांजगीर-चांपा

थाना बलौदा क्षेत्र में डीजल चोरी के मामले में संलिप्त फरार आरोपी को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2), 3(5), 112(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी सूरज कुर्रे पिता ईतवारी कुर्रे (उम्र 19 वर्ष), निवासी ग्राम खिसोरा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा घटना दिनांक से फरार चल रहा था। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आज दिनांक 04.02.2026 को आरोपी को उसके निवास स्थान से हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने मेमोरेंडम कथन में स्वीकार किया कि उसने अपने अन्य साथियों जयनारायण केवट, रजनीश रात्रे एवं वीर रात्रे के साथ मिलकर दिनांक 28.01.2026 को ग्राम कटरा जंगल के पास खड़ी ट्रेलर से स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG-12-BN-9753 में लगभग 140 लीटर डीजल चोरी किया था।
उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में थाना बलौदा के अपराध क्रमांक 39/2026 के अंतर्गत पूर्व में आरोपी रजनीश रात्रे एवं जयनारायण केवट को दिनांक 28.01.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

Advertisements


गिरफ्तार आरोपी सूरज कुर्रे के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त एक लोहे की हथौड़ी भी बरामद की गई है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक सुनील टैगोर, प्रधान आरक्षक मुकेश यादव, गजाधर पाटनवार एवं आरक्षक टिकेश्वर राठौर, संतोष रात्रे, रज्जू रात्रे की सराहनीय भूमिका रही।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button