Advertisement Carousel
Blog

गाली-गलौज की रंजिश में निर्मम हत्यासक्ती पुलिस ने 24 घंटे में मुख्य आरोपी सहित विधि से संघर्षरत बालक को दबोचा

Ad

Advertisements

गाली-गलौज की रंजिश में निर्मम हत्या
सक्ती पुलिस ने 24 घंटे में मुख्य आरोपी सहित विधि से संघर्षरत बालक को दबोचा

Advertisements

सक्ती

गाली-गलौज की पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर की गई हत्या के मामले में थाना सक्ती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित एक विधि से संघर्षरत बालक को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements


प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 03 फरवरी 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती से पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मसनियाकला निवासी सम्मे लाल श्रीवास को धारदार हथियार से गंभीर चोटें आई हैं। हालत नाजुक होने पर उन्हें उच्च उपचार हेतु रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
अस्पताल मेमो के आधार पर थाना सक्ती पुलिस ने तत्काल जांच प्रारंभ की। मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया तथा प्रार्थी टीकाराम श्रीवास का कथन लिया गया। जांच में सामने आया कि अज्ञात आरोपियों ने रात्रि में घर में घुसकर सम्मे लाल श्रीवास के सिर, गला एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर प्राणघातक वार किए थे।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पंकज पटेल (रा.पु.से.) एवं एसडीओपी सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। साइबर यूनिट, डॉग स्क्वाड एवं एफएसएल टीम की मदद से सघन जांच की गई।
जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि घटना से पहले दो संदिग्ध व्यक्ति मृतक के घर के आसपास देखे गए थे, जो वारदात के बाद फरार हो गए। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने मसनियाकला के पहाड़ी क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में मुख्य आरोपी मोहनीश कुमार कर्मवीर (37 वर्ष) ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि दिनांक 02 फरवरी 2026 को मृतक द्वारा गाली-गलौज किए जाने से वह आक्रोशित था। इसी रंजिश में उसने एक विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और टांगी से 6–7 वार कर हत्या कर दी।
आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की टांगी, खून से सना काला लोवर तथा एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। मुख्य आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में लिया गया, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में सक्ती थाना स्टाफ, साइबर यूनिट, डॉग स्क्वाड एवं एफएसएल टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button