Advertisement Carousel
Blog

साप्ताहिक बाजार में दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तारमस्तूरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, धारदार चाकूनुमा गड़ासा बरामद

Ad

Advertisements

साप्ताहिक बाजार में दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार
मस्तूरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, धारदार चाकूनुमा गड़ासा बरामद

Advertisements

बिलासपुर

थाना मस्तूरी पुलिस ने क्षेत्र में शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए जयरामनगर साप्ताहिक बाजार में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से धारदार चाकूनुमा गड़ासा बरामद किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में लगातार भ्रमण एवं पेट्रोलिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 02 फरवरी 2026 को थाना मस्तूरी क्षेत्र अंतर्गत जयरामनगर साप्ताहिक बाजार के पास एक युवक द्वारा हथियार लहराकर आम नागरिकों को भयभीत करने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही थाना मस्तूरी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमन यादव उर्फ चीता, पिता अशोक सोनी, उम्र 24 वर्ष, निवासी बेहतराई रोड, अशोक नगर, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर बताया।

Advertisements


आरोपी के कब्जे से धारदार चाकूनुमा गड़ासा जप्त कर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 68/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
मस्तूरी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में राहत का माहौल है और आम नागरिकों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button