Advertisement Carousel
Blog

जाज्वल्यदेव महोत्सव व एग्रीटेक कृषि मेला की तैयारियों की हुई समीक्षा

Ad

Advertisements

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक
जाज्वल्यदेव महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला की तैयारियों की हुई विस्तृत समीक्षा

Advertisements

जांजगीर-चांपा
कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर जिले के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में आगामी 11 से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले जाज्वल्यदेव महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

Advertisements


कलेक्टर ने कहा कि जांजगीर-चांपा जिला कृषि प्रधान जिला है, इसलिए एग्रीटेक कृषि मेला किसानों के लिए उपयोगी एवं लाभकारी होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों एवं निजी संस्थाओं द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉल किसानों की आवश्यकता और हित को ध्यान में रखते हुए स्थापित किए जाएं। कृषि योजनाओं, आधुनिक तकनीकों, उन्नत बीज, उर्वरक, जैविक खेती, पशुपालन एवं उद्यानिकी से संबंधित जानकारी किसानों तक प्रभावी रूप से पहुंचाई जाए। इसके साथ ही रोजगार मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्मारिका प्रकाशन एवं कृषक संगोष्ठी के आयोजन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कृषक संगोष्ठी के माध्यम से किसानों को नवीन कृषि तकनीकों, शासकीय योजनाओं एवं नवाचारों की जानकारी दी जाए।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से संबंधित प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निराकरण उपरांत हितग्राहियों को अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और लाभार्थियों का विश्वास सुदृढ़ हो। इसके साथ ही मनरेगा अंतर्गत क्यूआर कोड प्रणाली के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि इससे ग्रामीणों को कार्यों की जानकारी, निगरानी एवं पारदर्शिता में सुविधा मिलेगी।
कलेक्टर ने जल शक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण एवं जल संवर्धन से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों की नियमित रूप से पोर्टल पर प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए तथा फील्ड स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए। सोखता गड्ढों के निर्माण को लक्ष्य के अनुरूप शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे भू-जल स्तर में सुधार एवं वर्षा जल संरक्षण सुनिश्चित होगा। उन्होंने खनिज विभाग की रॉयल्टी वसूली की समीक्षा करते हुए खदानों की नियमित जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने रबी फसल में धान के स्थान पर दलहन, तिलहन एवं अन्य कम पानी वाली वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए, जिससे जल संरक्षण के साथ किसानों की आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश भी दिए। स्वास्थ्य विभाग को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत 10 से 25 फरवरी 2026 तक सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त, कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत जनपद पंचायतवार शिविर लगाने तथा एक गांव को मॉडल सौर ऊर्जा गांव के रूप में विकसित कर शत-प्रतिशत घरों तक योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने आधार, अपार आईडी, आभा, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को आधार से लिंक करने के लिए ग्राम एवं नगरीय निकाय स्तर पर संयुक्त शिविर लगाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सभी शासकीय कार्यालयों में ई-अटेंडेंस को अनिवार्य रूप से लागू करने एवं ई-फाइल प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि उपस्थिति एवं शासकीय पत्राचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ  गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर  संदीप सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर  स्निग्धा तिवारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button