Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर–चांपा में खौफनाक लूटपाट 13 घायल, 2 ICU में, पुलिस मुठभेड़ में मास्टरमाइंड रामनाथ घायल

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से दीपक यादव

27 और 29 जनवरी की दरम्यानी रात जांजगीर–चांपा जिले के थाना पामगढ़ और थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में लूटपाट और बेरहमी से मारपीट की पांच अलग-अलग घटनाओं ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी।

Advertisements
Advertisements

इन संगठित वारदातों में 13 आम नागरिक घायल हुए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।
गंभीर रूप से घायल दोनों पीड़ितों को बिलासपुर और रायपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि एक युवक कोमा में बताया जा रहा है।

Advertisements

पुलिस की सख्त कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार
घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जांजगीर–चांपा पुलिस ने आक्रामक कार्रवाई करते हुए अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं नवां आरोपी और गिरोह का मुख्य सदस्य रामनाथ, पुलिस की घेराबंदी के दौरान भागने की कोशिश कर रहा था।
इसी दौरान आरोपी ने देशी कट्टे से पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी रामनाथ के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही काबू में ले लिया गया।
घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खतरनाक हथियारों से फैलाया आतंक
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह रॉड, लोहे के पाइप, डंडा और बेल्ट लेकर सुनसान इलाकों में घूमता था और राहगीरों पर सीधे सिर पर जानलेवा हमला करता था।
हमले के बाद आरोपी पीड़ितों से मोबाइल फोन, नकदी और अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो जाते थे।
घायलों की सूची
थाना शिवरीनारायण क्षेत्र
मुकेश राय सागर, निवासी कचंदा – गंभीर हालत, ICU में बिलासपुर
अमन बंजारे, निवासी कचंदा – गंभीर, ICU में भर्ती
दीपक कुमार कश्यप, निवासी बोईदा – सिर में चोट
प्रशांत कश्यप, निवासी बोर्ड
अनिकेत राय सागर, निवासी कचंदा – सिर में चोट
आर्यन, निवासी कचंदा – साधारण चोट
सुमित बंजारे – साधारण चोट
थाना पामगढ़ क्षेत्र
कैलाश दास मानिकपुरी, ग्राम सोनसरी
बसंत दास, ग्राम खोखरी
शुभम यादव, निवासी बारगांव
संजीव कुर्रे, ग्राम भवतरा
आशीष वानी, निवासी बारगांव
लक्ष्मण यादव, ग्राम कचंदा – गंभीर चोट
गिरफ्तार आरोपी
निखिल टंडन (18 वर्ष)
मनीराम गोंड (19 वर्ष)
नरेश यादव (19 वर्ष)
रोशन टंडन (19 वर्ष)
आयुष रात्रे (18 वर्ष)
6–7. दो विधि से संघर्षरत बालक
सन्नी
रामनाथ (मुठभेड़ में घायल)
बरामद सामग्री
स्टील रॉड – 4
डंडा – 2
बेल्ट – 1
मोटरसाइकिल – 3
स्कूटी – 1
मोबाइल फोन – 10
नकद राशि – ₹9,000
कुल जब्ती: ₹4,09,000
कानूनी कार्रवाई
थाना शिवरीनारायण एवं थाना पामगढ़ में दर्ज विभिन्न अपराधों के तहत आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में कार्रवाई कर सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस का संदेश
पुलिस ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ ऐसी ही सख्त और निर्णायक कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button