Advertisement Carousel
मध्यप्रदेश

भीम आर्मी ने संत रविदास जयंती पर मैहर में निकाली विशाल शोभा यात्रा, 12 फरवरी को मैहर बंद का आव्हान

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

मैहर | संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती के पावन अवसर पर 1 फरवरी 2026 को भीम आर्मी भारत एकता मिशन एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास विकास समिति, जिला मैहर के संयुक्त तत्वावधान में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत अंबेडकर नगर, मैहर से ऐडवोकेट विक्रम सूर्यवंशी के नेतृत्व में विशाल शोभा यात्रा एवं आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रविदास आश्रम मैहर पहुंचीं, जहां मंचीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

मंच को संबोधित करते हुए भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सूर्यवंशी ने UGC बिल के समर्थन में तथा सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के विरोध में 12 फरवरी को मैहर बंद का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक है।

मुख्य अतिथि सिद्धार्थ नालंदा ने संत रविदास जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए ‘बेगमपुरा राज’ की अवधारणा को समतामूलक समाज की नींव बताया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने प्रेम, करुणा और समानता का संदेश देकर जाति-भेद और छुआछूत जैसी कुरीतियों के विरुद्ध समाज को जागरूक किया।

कार्यक्रम में संजीत डिजाइनर, राघवेन्द्र अहिरवार, नरेश चौधरी (पार्षद), एड. सूरज प्रसाद साकेत, जयप्रकाश चौधरी (पार्षद), डीडी साकेत, गोपाल चौधरी, रामभजन (सरपंच), सोमदत्त साकेत (पूर्व सरपंच) सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं नागरिको समेत हजारों की तादात में लोगों की सहभागिता
रही

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button