Advertisement Carousel
Blog

20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त

Ad

Advertisements

20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त

Advertisements

डभरा सक्ति
थाना डभरा क्षेत्र में अवैध कच्ची महुआ शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से डभरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सक्ती  प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पंकज पटेल (रा.पु.से.) तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर-डभरा  सुमित गुप्ता (रा.पु.से.) के निर्देशन में जिलेभर में अवैध जुआ, सट्टा, शराब एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements


इसी क्रम में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक  कमल किशोर महतो के नेतृत्व में क्षेत्र में विशेष मुखबिर तैनात किए गए थे। दिनांक 01 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु परिवहन कर रहा है। सूचना की तस्दीक कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद पुलिस टीम गठित कर तत्काल दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान आरोपी हेमंत कुमार सतोड़े पिता अरत राम, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम कुसुमझर, थाना डभरा को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब (अनुमानित कीमत 2000 रुपये) तथा घटना में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा स्कूटी (अनुमानित कीमत 60,000 रुपये) को विधिवत जब्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 43/2026, धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर दिनांक 01.02.2026 को माननीय न्यायालय में रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सी.पी. कंवर, आरक्षक एकेश्वर चंद्रा एवं आरक्षक राजेश धीरहे की सराहनीय भूमिका रही।
डभरा पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button