Advertisement Carousel
Blog

सूने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपी चंद घंटे में गिरफ्ताररतनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी का सामान बरामद

Ad

Advertisements

सूने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार
रतनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी का सामान बरामद

Advertisements

बिलासपुर

थाना रतनपुर पुलिस ने सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए बर्तन एवं टुल्लू पंप, जिसकी अनुमानित कीमत 10 हजार रुपये है, बरामद कर लिया है।
थाना रतनपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 फरवरी 2026 को प्रार्थी रेशम लाल श्रीवास, निवासी मदनपुर, थाना रतनपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 31 जनवरी 2026 को वह अपने घर में ताला लगाकर काम से बिलासपुर गया था। रात्रि लगभग 10:30 बजे जब वह घर वापस लौटा, तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था तथा घर में रखे एल्यूमिनियम के 03 नग बड़े गंजा (बर्तन) एवं एक टुल्लू पंप अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए हैं।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मदनपुर निवासी रोशन माथुर एवं जलेश्वर कुमार साहू को संदिग्ध अवस्था में बर्तन ले जाते देखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने चोरी की घटना को स्वीकार किया।
आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी गए 03 नग बर्तन एवं टुल्लू पंप, कुल कीमती लगभग 10,000 रुपये, बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम —
रोशन माथुर, पिता संतोष माथुर, उम्र 20 वर्ष, निवासी मदनपुर, थाना रतनपुर
जलेश्वर कुमार साहू, पिता सुरेश कुमार साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी मदनपुर, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
इस त्वरित एवं सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उप निरीक्षक मेलाराम कठौतिया, आरक्षक राजेन्द्र साहू एवं पवन ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button