Advertisement Carousel
Blog

भाजपा सक्ती द्वारा वीबी–जी राम जी योजना पर मंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न

Ad

Advertisements

भाजपा सक्ती द्वारा वीबी–जी राम जी योजना पर मंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न

Advertisements

सक्ती

भारतीय जनता पार्टी सक्ती द्वारा विकसित भारत–ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन (वीबी–जी राम जी) योजना को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की। कार्यक्रम में जिला व प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने योजना के उद्देश्यों, प्रावधानों और क्रियान्वयन प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यशाला के प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई।

Advertisements


कार्यशाला के मुख्य वक्ता जिला संगठन प्रभारी मनोज शर्मा ने कहा कि वीबी–जी राम जी योजना के तहत अब ग्रामीण मजदूरों को वर्ष में 125 दिनों की रोजगार गारंटी मिलेगी। मजदूरी का भुगतान सीधे खाते में होगा, उपस्थिति बायोमेट्रिक माध्यम से दर्ज की जाएगी तथा योजनाओं की सतत निगरानी और ऑडिट सुनिश्चित किया जाएगा। योजना को ग्राम स्तर से तैयार कर ब्लॉक, जिला, राज्य और केंद्र तक भेजा जाएगा, जिससे रोजगार को ग्राम विकास और विकसित भारत 2047 की दृष्टि से जोड़ा जा सके।


जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने कहा कि वीबी–जी राम जी योजना मनरेगा का उन्नत संस्करण है, जिसे 2025 में लागू किया गया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी अधोसंरचना का निर्माण, रोजगार सृजन और आजीविका को मजबूती देना है। योजना में 7 दिनों के भीतर मजदूरी भुगतान, जल संरक्षण तथा टिकाऊ ग्रामीण परिसंपत्तियों के निर्माण जैसे प्रावधान शामिल हैं।
प्रदेश मंत्री  विद्या सिदार ने कहा कि पूर्व की योजनाओं में ग्रामों का समग्र विकास संभव नहीं हो पाता था, जबकि वीबी–जी राम जी योजना से योजनाबद्ध और दीर्घकालिक विकास संभव होगा।
विधानसभा प्रभारी राजेंद्र राजपूत ने बताया कि योजना केंद्र-राज्य की 60:40 साझेदारी पर आधारित है। सामाजिक ऑडिट अनिवार्य होगा, साप्ताहिक प्रकटीकरण, कार्यस्थलों पर डिस्प्ले बोर्ड और शिकायतों के त्वरित समाधान की व्यवस्था की गई है। कार्य योजनाओं को डिजिटल मानचित्रण और प्रधानमंत्री गति शक्ति से जोड़ा जाएगा।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक जाकर वीबी–जी राम जी योजना की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं और कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम से जनता को सचेत करें।
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने कहा कि इस योजना से क्षेत्र का समग्र विकास होगा। मनरेगा में कार्य दिवस बढ़ाकर 125 किए गए हैं, जिससे ग्रामीणों की आय में वृद्धि होगी।
कार्यक्रम का संचालन विनोद पांडे ने किया तथा आभार प्रदर्शन संजय अग्रवाल द्वारा किया गया।
कार्यशाला में भाजपा के जिला, मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button