Advertisement Carousel
Blog

‘कर्तव्य भवन’ का प्रथम बजट सशक्त भारत की सुदृढ़ बुनियाद बनेगा – प्रशांत

Ad

Advertisements

‘कर्तव्य भवन’ का प्रथम बजट सशक्त भारत की सुदृढ़ बुनियाद बनेगा – प्रशांत

Advertisements

जांजगीर . वित्त मंत्री निर्मला सीताररमन द्वारा आज कर्तव्य भवन में प्रथम प्रस्तुत 2026-27 का बजट विकसित भारत निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सशक्त राष्ट्र निर्माण का यह मजबूत स्तम्भ सिद्ध होगा।
उक्त उद्गार भाजपा के वरिष्ठ नेता और रायगढ़ जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर ने केन्द्रिय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा।

उन्होंने आगे कहा कि नारी सशक्तिकरण का प्रत्यक्ष दर्शन कराते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वी बार देश का बजट प्रस्तुत कर नया रिकॉर्ड बनाया है।

यह बजट समावेशी विकास, सतत विकास और आर्थिक लचीलेपन को समर्पित है।किसान, गरीब , मध्यम वर्ग , महिला और बच्चों की शिक्षा ,पोषण व स्वास्थ्य से लेकर स्टार्टअप, इनोवेशन और इन्वेस्टमेंट तक हर क्षेत्र को समाहित करता यह बजट सर्वांगीण विकास का नया अध्याय लिखेगा।
इन्कम टैक्स में 12 लाख रुपये की जो राहत दी गयी है, वह स्वागतेय है।वहीं रिटर्न फाईलिंग के लिए 3 महीने का ज्यादा समय दिया गया है।
17 कैंसर मेडिसिन को ड्यूटी फ्री किया गया है। साथ ही हिमोफिलिया, सिकल सेल और मस्कुलर डिस्ट्राफी जैसी दुर्लभ बीमारियों की दवाइयां भी ड्यूटी फ्री की गई है।
बालिका शिक्षा और उनके विकास पर काम करते हुए 800 जिलो में लडकियो के लिए हॉस्टल बनेंगे। लखपति दीदी की।तर्ज पर महिला उद्यमियों के लिए शी-मार्ट खोले जाएंगे।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद के इस पहले बजट में भविष्य की चुनौतियो को देखते हुए रक्षा बजट में बढ़ोतरी की गई है।

नेशनल फाइबर स्किम के तहत खादी को प्रोत्साहित करते हुए मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाये जाने की घोषणा की गई है।वह डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट को बढ़ावा देने की घोषणा की गई है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button